फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बॉक्सिंग के फाइनल में अनिल को रजत

बॉक्सिंग के फाइनल में अनिल को रजत

Fri, 09 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग के फाइनल में अनिल को रजत
बॉक्सिंग के फाइनल में अनिल को रजत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
खेलो इंडिया अंडर-17 प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने दो पदक जीते। महाराष्ट्र की ओर से खेलने वाले चमोली निवासी सतेंद्र ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं राज्य के लिए अनिल कुमार ने बॉक्सिंग में रजत और उन्नति ने बैडमिंटन में कांस्य पदक अपने नाम किया।

बॉक्सिंग में 80 किग्रा भार वर्ग में पुणे ब्वॉयज के खिलाड़ी सतेंद्र ने फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सतेंद्र इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। पहले गढ़वाल ब्वॉयज लैंसडोन से खेलने वाले चमोली निवासी सतेंद्र अब पुणे ब्वॉयज की ओर से खेल रहे हैं। वहीं, 57 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के अनिल कुमार को फाइनल में हरियाणा के अंकित के हाथों 3-2 से हार झेलनी पड़ी। उन्हें रजत पदक मिला। बालिका एकल वर्ग बैडमिंटन में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट ने उत्तर प्रदेश की अमोलिका को हराकर कांस्य पदक जीता। उत्तराखंड की टीम अब तक पांच स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य समेत कुल 12 पदक जीतकर देशभर में 11वें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed