फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गौहरीमाफी में जल्द हों बाढ़ सुरक्षा इंतजाम

गौहरीमाफी में जल्द हों बाढ़ सुरक्षा इंतजाम

Thu, 21 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
गौहरीमाफी में जल्द हों बाढ़ सुरक्षा इंतजाम
गौहरीमाफी में जल्द हों बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन

-- मोर्चा ने एसडीएम के जरिए सीएम को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश । देवभूमि जन संघर्ष मोर्चा ने राज्य सरकार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गौहरीमाफी की सुरक्षा के लिए सौंग नदी, सुसवा नदी पर बाढ़ सुरक्षा तटबंध निर्माण की मांग की है। मोर्चा अध्यक्ष संजय पोखरियाल के नेतृत्व में गौहरीमाफी के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में एकत्रित होकर उपजिलाधिकारी हर गिरि के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गौहरीमाफी के लोगों को बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। वर्षाकाल के दौरान सौंग नदी की धारा गांव के बीचोंबीच आकर लोगों के घरों में घुस जाती है।
बताया कि वर्षाकाल के दौरान तहसील प्रशासन और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने का भरोसा दिया था, लेकिन गांव में अभी तक ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के लिए कोई सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए। पूर्व में शासन द्वारा जिलाधिकारी देहरादून को बाढ़ सुरक्षा कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें सिंचाई विभाग द्वारा 36 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। जिसमें बाढ़ सुरक्षा उपायों के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली। बताया कि इस मद में विभाग द्वारा महज डेढ़ करोड़ रुपये के सुरक्षा कार्य किए गए, जबकि अवशेष स्वीकृत धनराशि अभी भी लंबित पड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से बाढ़ सुरक्षा के लिए अवशेष धनराशि को अवमुक्त कराने व स्थायी सुरक्षात्मक उपायों की मांग की है। मांग करने वालों में शेर सिंह, धर्म सिंह, मेहरवान सिंह, रोहित नौटियाल, धनपाल राणा, उत्तम रावत, चैता देवी, राणी देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, जयश्री देवी, गुड्डी देवी, शांता देवी, विमला देवी, धनेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed