{"_id":"59875d714f1c1b671c8b45cc","slug":"11502043505-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाण के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाण के युवक की मौत
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र में एक कार में खून से लथपथ मिले हरियाणा के एक युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक के एक हाथ की नसें कटी हुई थी और ब्लेड से एक युवती का नाम भी उकेरा हुआ था। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है।
रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि टिबड़ी रेलवे फाटक के पास कार में एक युवक अचेतवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर चेतक सवार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कार के अंदर खून फैला हुआ था। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान परमवीर (30) पुत्र हवा सिंह निवासी गांव धनिया, तहसील मातनहेल जिला झज्जर हरियाणा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि कार के अंदर से ब्लेड मिला है, जिससे नसें काटी गई हैं। युवक ने हाथ पर ब्लेड से ज्योति नाम उकेरा हुआ है। संभवत मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के परिजनों के यहां पहुंचने पर ही मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी। कार के अंदर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।