फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सही काम नहीं करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट

सही काम नहीं करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट

Tue, 04 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सही काम नहीं करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट
बड़कोट। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण में लेटलतीफ व गुणवत्ता विहीन कार्य करने वालों ठेकेदारों का अनुबंध निरस्त नहीं, बल्कि ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जीआईसी परिसर बड़कोट में आयोजित तहसील दिवस पर विभिन्न सड़कें अधूरी व हाल में ही पौंटी मोल्डा सड़क हादसे में छह मौत आदि शिकायत पर पीएमजेएसवाई के ईई को यह निर्देश दिए। डीएम की अध्यक्षता व यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, पुरोला विधायक राजकुमार की मौजूदगी में हुए तहसील दिवस में 167 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें एक को छोड़कर सभी का मौके पर ही निस्तारण किया गया। रवांई रेंज के अंतर्गत 2014-15 में पशुओं का प्रतिकर नहीं मिलने व खनेड़ा के सुरेंद्र सिंह ने वन कर्मियों को सुविधा शुल्क देने व प्रतिकर नहीं मिलने पर डीएम ने डीएफओ को इस पर गंभीरता से अमल लाने को कहा। ओलावृष्टि के प्रतिकर पर डीएम ने कहा कि बजट की उपलब्धता पर छूटे काश्तकारों में दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने चलाया सफाई अभियान
बड़कोट। जिलाधिकारी ने चार दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान पालिका परिषद में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। मंगलवार को तहसील दिवस से पूर्व उन्होंने बस अड्डे, बड़कोट गांव, भगवती मंदिर परिसर, मुख्य चौराहे आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर एसपी ददनपाल, पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, प्रभारी ईओ जयनंद सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed