{"_id":"595a72b74f1c1b71538b4722","slug":"11499099831-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम को करना होगा इंतजार
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बीएड प्रवेश परीक्षा अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम स्नातक अंतिम वर्ष की सभी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम के बाद घोषित किया जाना है। विवि प्रशासन का कहना है कि स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम 20 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे।
गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा 7 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 16 हजार छात्रों ने प्रतिभाग किया था। विवि प्रशासन ने जून माह के अंत तक प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की बात कही थी, लेकिन अब अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। बीएड प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. रमा मैखुुरी ने कहा कि प्रवेश परीक्षा में इस बार स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र भी शामिल हुए थे। इन छात्रों की सुविधा को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम स्नातक अंतिम वर्ष की सभी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद जारी किया जाएगा। प्रो. मैखुरी ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित होते ही बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वहीं गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित ने कहा कि स्नातक अंतिम वर्ष की सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 20 जून तक घोषित कर दिया जाएगा।