{"_id":"595289be4f1c1b38538b4592","slug":"11498581438-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में रखा आय-व्यय का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में रखा आय-व्यय का ब्योरा
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक सम्मेलन के पहले दिन मंगलवार को पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसमें संघ की उपलब्धियों और आय-व्यय के बारे में पदाधिकारियों ने चर्चा की गई। सम्मेलन में देर रात प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें डीसीएस बिष्ट को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया जबकि प्रवीण सिंह दिनीया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देव प्रकाश चक्त्रस्वर्ती, कौशिक, पीतांबर, विमल प्रसाद को उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह रावत महामंत्री और सुशील बडोनी, राहुल जोशी को संयुक्त मंत्री बनाया गया। संगठन मंत्री हीरा सिंह पंवार और हीरा बल्लभ जोशी को बनाया गया जबकि कोषाध्यक्ष शीशपाल सिंह बिष्ट बनाए गए।
मंगलवार को संघ का दो दिवसीय सातवां द्विवार्षिक सम्मेलन सिविल लाइन स्थित बद्रीनाथ धर्मशाला में शुरू हुआ। सम्मेलन में कुछ पदाधिकारियों ने निवर्तमान कार्यकारिणी की कमजोरियां भी गिनाईं और उस पर रोष व्यक्त किया। साथ ही संघ में एकजुटता और अपने अधिकारों के प्रति मजबूती दिखाने का आह्वान भी किया। सम्मेलन में देवप्रकाश चक्रवती, राजेंद्र सेमवाल, विक्रम रावत, जसपाल सिंह रावत व भुवन राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन