{"_id":"5947fbea4f1c1b8c458b4570","slug":"11497889770-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रडार गन लगाएगी वाहनों की स्पीड पर लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रडार गन लगाएगी वाहनों की स्पीड पर लगाम
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिले में अब ओवर स्पीड में वाहन चलाना आसान नहीं होगा। क्योंकि अब रडार गन की मदद से वाहनों की स्पीड आसानी से पकड़ी जाएगी।
दरअसल कुछ समय पहले चारधाम यात्रा को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस को पुलिस मुख्यालय से एक रडार गन मशीन मिली है, जिससे वाहनों की स्पीड पर आसानी से लगाम लग जाएगी। रडार गन लिए सिपाही आसानी से सड़क किनारे खड़े होकर करीब 150 मीटर दूर से आ रहे वाहन की स्पीड का आसानी से पता लगा लेगा। पिछले करीब 15 दिनों में अभी तक रडार गन की बदौलत गंगोत्री हाईवे पर 100 से अधिक ओवर स्पीड के मामले में चालान किए जा चुके हैं। बता दें कि सीमांत जिले की सड़के घुमावदार हैं। यहां ओवर स्पीड में चलने पर वाहन अनियंत्रित होने से ज्यादातर हादसे होते हैं। ऐसे में इन हादसों पर लगाम लगाने के लिए यह रडार गन ज्यादा कारगर साबित होगा। पुलिस अधिकारियों की माने तो अभी फिलहाल पुलिस मुख्यालय से एक ही रडार गन जिला पुलिस को मिली है, लेकिन इसके फायदे को देखते हुए आगे कुछ और की डिमांड पुलिस मुख्यालय से की जागी।
कोट-
पुलिस मुख्यालय से हमें एक रडार गन मिली है, जिसकी बदौलत पिछले कुछ दिनों में अभी तक हमने 100 से अधिक ओवर स्पीड के मामले में चालान किए हैं। रडार गन में करीब 150 मीटर दूर से वाहन की स्पीड आसानी से रडार पर दर्ज हो जाती है। - ददन पाल, एसपी उत्तरकाशी
विज्ञापन