फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   114 bottle wine and 240 beer bottle seized in pauri

पौड़ी में 114 बोतल शराब व 240 बीयर की बोतल बरामद 

Mon, 22 May 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी Updated Mon, 22 May 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
114 bottle wine and 240 beer bottle seized in pauri
पकड़ी गई शराब - फोटो : demo pic

शराबबंदी के बाद किस तरह से अवैध शराब का धंधा जोर पकड़ रहा है, इसका उदाहरण पौड़ी पुलिस द्वारा भारी मात्रा में बरामद की गई चंडीगढ़ मार्का शराब से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सुशील कुमार के निर्देश पर पौड़ी पुलिस ने गाडकामहर गांव के एक व्यक्ति के कब्जे से 9.5 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इनमें 114 बोलतें शराब जबकि 240 बोतल बीयर की हैं।
विज्ञापन

 
मामले की जांच कर रहे प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि उन्हें जिलाधिकारी ने लिखित में निर्देश दिए थे कि परसुंडाखाल में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर चल रही है। इसलिए वहां पर छापा मारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक की देखरेख में उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह व अनिल उपाध्यक्ष, कांस्टेबल विपुल खंडूडी, दिनेश बिष्ट व प्रकाश सिंह ने छापेमारी करते हुए व्यक्ति को 90 बोतल, 24 अद्दे, 48 पव्वे अंग्रेजी शराब जबकि 240 बोतल बीयर सहित हिरासत में ले लिया। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


मामला सामने आने के बाद तार जोडने में लगी पुलिस
चंडीगढ़ से तीन बार्डर पार करते हुए पौड़ी जिले में पहुंची अवैध शराब के मामले में पुलिस ने आगे की कडिय़ा जोडनी शुरू कर दी हैं। एसएसपी जगत राम जोशी ने बताया कि पुलिस लगातार चैकिंग करती है, लेकिन कई बार रात का फायदा उठाकर यह लोग शराब दाखिल कर जाते हैं। इसलिए अब ऐसे लोगों को पकडने के लिए पुलिस योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed