फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऊर्जा संसाधनों की खपत के लिए खुद करने होंगे प्रयास

ऊर्जा संसाधनों की खपत के लिए खुद करने होंगे प्रयास

Sun, 12 May 2019 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा संसाधनों की खपत के लिए खुद करने होंगे प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हमें ऊर्जा संसाधनों की खपत कम करने के लिए व्यक्तिगत प्रयास करने होंगे। भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) में आयोजित सम्मान समारोह में यह बात यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने शनिवार को आईआईपी में आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा कि तेजी से हम ऊर्जा संसाधनों का दोहन कर रहे हैं जो कि बेहद चिंताजनक है। एयर कंडीशनर का बहुतायत में उपयोग करने से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। समारोह में एसएसवी रामा कुमार ने कहा कि भारतीय परिदृश्य में तेल, ईंधन और स्नेहक के क्षेत्र में वैकल्पिक रुझानों और ईंधन अर्थव्यवस्था के बीच सामंजस्य बनाया जा सकता है। उन्होंने इंजन के यूरो-4 से यूरो-6 उत्सर्जन मानकों में परिवर्तन के आसान तरीकों का हवाला दिया। समारोह में मौखिक प्रस्तुति में रिलायंस इंडस्ट्री की डॉ. सुनीता सिंह को प्रथम, थापर इंस्टीट्यूट के सौदागर डोंगरा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। पोस्टर प्रदर्शनी में राजस्थान के केंद्रीय विवि के आर. संदीप ने पहला पुरस्कार जीता। दूसरा पुरस्कार आईआईपी की नेहा बंसल को और तीसरा पुरस्कार सीएसआईआर सीएससीआरसीआई भावनगर की सुरभि अग्रवाल को दिया गया। अंत में आईआईपी के निदेशक डॉ. अंजन रे ने सभी धन्यवाद किया।
विज्ञापन

केवि छात्रों के इन मॉडल को मिला पुरस्कार
अश्लेषा धनयन और जाह्नवी भारद्वाज को उनके मॉडल ‘हेमटर्जिया के मरीज के लिए जेस्चर कंट्रोल व्हीलचेयर’ के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। अंबिका बत्रा को मॉडल ‘विशाल बैटरी में टनल’ के लिए दूसरा पुरस्कार दिया गया। तीसरा पुरस्कार अरुश सिंह चौहान को ‘धुआं रहित बिजली जनरेटर’ के मॉडल के लिए मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed