बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आज शहर में डायवर्ट रहेगा यातायात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें विभिन्न झांकियां शामिल होंगी। इस झांकियों में शामिल कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से बाबा साहेब की शिक्षाओं का संदेश देंगे। रविवार को निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। इस दौरान सिटी बस और विक्रमों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से शोभायात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का अनुरोध किया है।
यह रहेगा शोभायात्रा का मार्ग
शोभायात्रा डीएल रोड चौक से शुरू होकर बेनी बाजार, कनक चौक, लैंसडौन चौक, दर्शनलाल चौक, पलटन बाजार से होकर डिस्पेंसरी रोड पर पहुंचेगी। यहां से यात्रा वापस दर्शनलाल चौक, लैंसडौन चौक, कनक चौक. रोजगार तिराहा, सर्वे चौक, करनपुर रोड होते हुए डीएल रोड पर संपन्न होगी।
ये है रूट डायवर्जन प्लान
- शोभायात्रा का अगला हिस्सा बेनी बाजार पहुंचने से पहले आराघर से आने वाले वाहनों को सर्वे चौक से डायवर्ट कर रोजगार तिराहे की ओर भेजा जाएगा। यूकेलिप्टिस से बेनी बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को घंटाघर की तरफ निकाला जाएगा। सुभाष रोड से बेनी बाजार आने वाले वाहनों को पैसेफिक तिराहे से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा पैसिफिक तिराहा पहुंचने पर ओरिएंट चौक, ग्लोब चौक, लैंसडौन चौक से कोई भी वाहन कनक चौक की ओर नहीं जाएगा।
- शोभायात्रा का अगला हिस्सा कनक चौक पहुंचने से पहले दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक से कोई भी वाहन लैंसडौन चौक की तरफ नहीं जाएगा।
- शोभायात्रा का अगला हिस्सा लैंसडौन चौक पास करने के बाद तहसील चौक, बुद्धा चौक से कोई भी वाहन दर्शनलाल चौक की ओर नहीं जाएगा। चकराता रोड से दर्शनलाल चौक की ओर आने वाले यातायात को शोभायात्रा के साथ रोक-रोककर चलाया जाएगा।
- शोभायात्रा का अगला हिस्सा डिस्पेंसरी रोड तिराहे पर आने पर तहसील चौक व बुद्धा चौक से कोई भी वाहन दर्शनलाल चौक की तरफ नहीं जाएगा।
- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा दर्शनलाल चौक पर आने के बाद बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन लैंसडौन चौक की तरफ नहीं जाएगा। सीजीएम तिराहे से आने वाले यातायात को लैंसडौन चौक के लेफ्ट टर्न से बुद्धा चौक भेजा जाएगा।
यह रहेगा विक्रम डायवर्ट प्लान
- रायपुर रूट के समस्त विक्रम शहर में नहीं आएंगे। उन्हें सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजा जाएगा।
- धर्मपुर रूट के विक्रम तहसील चौक से दून चौक होते हुए एमकेपी चौक से निकाले जाएंगे।
- आईएसबीटी रूट के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
- प्रेमनगर रूट के समस्त विक्रम आवश्यकतानुसार प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
- राजपुर रोड के विक्रम ग्रेट वैल्यू तिराहे से कैनाल रोड की तरफ से वापस जाएंगे।
यह है सिटी बस प्लान
- आईएसबीटी से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस जाएंगी।
- राजपुर रोड जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए भेजी जाएंगी।
- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजी जाएंगी।