फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दूसरों से कतई न करें अपने बच्चों की तुलना

दूसरों से कतई न करें अपने बच्चों की तुलना

Mon, 04 Feb 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
दूसरों से कतई न करें अपने बच्चों की तुलना
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के इस दौर में तमाम अभिभावक अपने बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से कर रहे हैं। इससे बच्चे तनाव में आ रहे हैं। उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी प्रभावित हो रही है।
वरिष्ठ काउंसलर रवि सिंह नेगी के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अभिभावकों की जिम्मेदारी भी अहम है। उनके पास तमाम ऐसे मामले आ रहे हैं, जिनमें मम्मी-पापा की तुलना करने की आदत मुसीबत बन रही है। पूर्व में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने वाले बच्चों से तुलना करने के बजाय अपने बच्चों के लिए उन्हें प्रेरणास्त्रोत के तौर पर प्रस्तुत करें। ताकि बच्चे दबाव की वजह से तनाव में आने के बजाय शांतिपूर्वक मेधावी बच्चों को आदर्श बनाकर तैयारी कर सकें। बच्चों पर अपेक्षाओं का बोझ न लादें। रवि नेगी का कहना है कि हर किसी के शरीर और दिमाग की अपने क्षमताएं होती हैं। इसीलिए हर बच्चा टॉपर नहीं हो सकता। यह बात अभिभावकों को भी समझनी होगी। बाकी अपने बच्चे की तैयारी पर नजर रखे, लेकिन उनकी जासूसी की कोशिश न करें। अगर बच्चे की खाने-पीने की आदतों में बदलाव आ रहा है तो इसे गंभीरता से लें। उसे आपके भावनात्मक लगाव की जरूरत है।
विज्ञापन

----
सीबीएसई के अधिकारी देंगे आपके हर सवाल का जवाब
पांच फरवरी को अमर उजाला हेल्पलाइन पर मौजूद रहेंगे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सीबीएसई के अधिकारी पांच फरवरी को अमर उजाला की हेल्पलाइन पर छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों के हर सवाल का जवाब देंगे। परीक्षा की दिक्कतों को दूर करने के लिए अमर उजाला यह प्रयास कर रहा है। फेसबुक के जरिए भी उस दिन आप सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप अपने सवाल हमें व्हाट्सएप पर भी कर सकते हैं। ई-मेल के माध्यम से भी सवाल पूछ सकते हैं। पांच फरवरी को अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज पर सवाल-जवाब का यह सिलसिला लाइव चलेगा। आप लाइव वीडियो में भी सवाल पूछ सकते हैं। ध्यान रहे जो भी सवाल हमसे पूछें, उसके लिए हमें अपना नाम और पता जरूर लिखकर भेजें।


यहां पूछें सवाल
आप भी अमर उजाला बोर्ड परीक्षा हेल्पलाइन में सवाल पूछ सकते हैं। आप हमारे मोबाइल नंबर 7617566171 पर केवल व्हाट्सएप के माध्यम से या हमारे ई-मेल पते ddn-cityreporter@ddn.amarujala.com पर सवाल भेज सकते हैं। पांच फरवरी को सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच आप हमारे लैंडलाइन नंबर 9675201318 पर कॉल करके भी सवाल पूछ सकते हैं। पांच फरवरी को फेसबुक पर सवाल पूछने और सवालों के जवाब लाइव देखने के लिए आप फेसबुक सर्च बार में ‘amar ujala dehradun’ टाइप करें। उसके बाद हमारे पेज पर जाकर वीडियो सेक्शन पर क्लिक करें। यहां चलने वाले लाइव वीडियो के कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed