{"_id":"5c1ea09ebdec2256b37e6a6d","slug":"111545511070-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
आयुर्वेद विवि में जल्द नर्सिंग भर्ती नहीं करने पर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयुर्वेद विवि तीन बार भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के बाद रद्द कर चुका है। उधर, विवि प्रशासन का कहना है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आयुर्वेद विवि में कई साल से नर्सिंग के 35 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया लंबित है। हर बार नोटिफिकेशन जारी होता है। अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, लेकिन प्रक्रिया किसी न किसी वजह से अटक जाती है। इस बार भी प्रक्रिया शुरू होने को थी, लेकिन अटक गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि विवि के ऋषिकुल और गुरुकुल परिसर में अभी तक स्टाफ नर्स नहीं हैं, तो किस तरह से बिना स्टाफ के मान्यता मिल गई है। सीसीआईएम की मान्यता के लिए पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
-----
नर्सिंग भर्ती के लिए गठित समिति की प्रभारी डॉ. सीमा का चयन बतौर प्रोफेसर हो गया है। वह कर्नाटक चली गईं हैं। इस वजह से नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में विलंब हुआ है। जल्द ही यह प्रभार किसी अन्य को देकर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. राजेश कुमार, प्रभारी कुलसचिव, आयुर्वेद विवि