{"_id":"5be4a38abdec2269b73171ce","slug":"111541710730-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड उदय -- राज्यपाल आज लेंगीं रैतिक परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड उदय -- राज्यपाल आज लेंगीं रैतिक परेड की सलामी
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। राज्य स्थापना दिवस पर आज (नौ नवंबर) को पुलिस लाइन में रैतिक परेड आयोजित की जाएगी। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य परेड की सलामी लेंगीं। इस दौरान वह पदक विजेताओं का अलंकरण भी करेंगीं।
सुबह साढ़े नौ बजे परेड पंक्तिबद्ध होगी। करीब दस बजे से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उसके बाद मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कार्यक्रम में पहुंचेंगीं। निरीक्षण के बाद राज्यपाल परेड की सलामी लेंगीं। इसके बाद राष्ट्रपति व अन्य पदक विजेताओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल के संबोधन के बाद परेड कमांडर का उनसे परिचय कराया जाएगा। अंत में आतंकी गतिविधियों और आपदा की स्थिति में गुलदार और एसडीआरएफ के जवान डेमो के माध्यम से अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।