{"_id":"5bdcb6f4bdec226992758f9a","slug":"111541191412-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली महोत्सव का आयोजन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली महोत्सव का आयोजन कल
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से आयोजित दीपावली महोत्सव चार नवंबर को पथरीबाग स्थित एक वैवाहिक स्थल में आयोजित होगा। महोत्सव में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी शिरकत करेंगे।
यह जानकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने शुक्रवार को कार्यालय में बैठक के दौरान दी। विनय गोयल ने कहा कि महोत्सव में राम की अयोध्या वापसी का मंचन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही टीवी कलाकार कविता गोदियाल की प्रस्तुति भी होगी। महोत्सव का समापन मां लक्ष्मी की भव्य आरती और डांडिया रास के साथ होगा। बैठक में राजेंद्र गोयल, विनोद गोयल, विवेक अग्रवाल, अजय गर्ग, महावीर गुप्ता, संजय कुमार गर्ग, राजेश गर्ग, रमा गोयल, देवेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।