{"_id":"5bcce87bbdec2269812a88b3","slug":"111540155515-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर का होगा कायाकल्प
Updated Mon, 22 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर का होगा कायाकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य के दो जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में आने वाले समय में मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। नीति आयोग ने इन दोनों जिलोें को ‘एंसपाइरेशनल डिस्ट्रिक्ट’ की श्रेणी में चयनित किया है। नीति आयोग की ओर से इन दोनों जिलों को इस श्रेणी में चयनित किए जाने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा। नीति आयोग ने 22 अक्तूबर को दोनों जिलों के तमाम अफसरों की बैठक बुलाई है, जिसमें विकास से जुड़े तमाम मामलों पर कर चर्चा की जाएगी। यदि योजनाएं परवान चढ़ी तो दोनों जिलों का कायाकल्प हो जाएगा।
अपर सचिव स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के राज्य परियोजना निदेशक युगल किशोर पंत ने बताया कि नीति आयोग की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को ‘एंसपाइरेशनल डिस्ट्रिक्ट’ की श्रेणी में चयनित किए जाने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। नीति आयोग ने 22 अक्तूबर को सीएमओ समेत तमाम अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें दोनों जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना सौंपी जाएगी। योजना के तहत जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उच्चीकरण के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के तमाम उपायों पर चर्चा की जाएगी। नीति आयोग के निर्देश पर स्वास्थ्य योजनाओं का मसौदा तैयार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि नीति आयोग ने पूरे देश में 115 जिलों को ‘एंसपाइरेशनल डिस्ट्रिक्ट’ की श्रेणी में चयनित किया है और आयोग की ओर से इन जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाना है।