{"_id":"5b9d6ec1867a557ec074b506","slug":"111537044161-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी गरजी जेसीबी, शेष 72 अतिक्रमण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी गरजी जेसीबी, शेष 72 अतिक्रमण ध्वस्त
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
प्रेमनगर बाजार में शनिवार को टास्क फोर्स और प्रशासन की टीम ने बचे 52 अतिक्रमण भी ध्वस्त कर दिए। इस तरह प्रेमनगर बाजार में चिह्नित किए गए 227 अतिक्रमण को पूरी तरह से ढहा दिया गया। दूसरी ओर प्रेमनगर बाजार के व्यापारियों ने अभियान के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान कैंट विधायक हरबंस कपूर भी मौके पर पहुंचे और उनके साथ धरना दिया।
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में शनिवार को प्रेमनगर बाजार में शेष 52 अतिक्रमण भी तोड़ दिए गए। इस दौरान पोकलैंड मशीन और जेसीबी जमकर गरजी। उधर, व्यापारियों ने दूसरे दिन भी अभियान का विरोध किया और धरना-प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच मौके पर कैंट विधायक हरबंस कपूर भी पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि व्यापारियों की दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू हुआ। टीम ने पहले मलबा उठवाया और फिर 10 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद शाम छह बजे तक अतिक्रमण पर कार्रवाई चली। वहीं, प्रशासन की टीम की कार्रवाई के चलते कई दुकानदारों ने खुद ही मजदूर लगाकर अतिक्रमण ध्वस्त कराना शुरू कर दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल, एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह आदि मौजूद रहे।