फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   400 करोड़ से मॉडल बनेगा दून रेलवे स्टेशन

400 करोड़ से मॉडल बनेगा दून रेलवे स्टेशन

Sun, 16 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
400 करोड़ से मॉडल बनेगा दून रेलवे स्टेशन
400 करोड़ से मॉडल बनेगा दून रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। 400 करोड़ रुपये से दून रेलवे स्टेशन मॉडल बनेगा। रेलवे बोर्ड ने हेरिटेज इस रेलवे स्टेशन को उत्तर भारत का मॉडल रेलवे स्टेशन बनाने के लिए सहमति दे दी है। यह कार्य मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) करेगा। वहीं, रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) जल्द ही एमडीडीए के साथ दिल्ली मुख्यालय में बैठक कर एमओयू की शर्तों पर चर्चा करेगा। जिसके बाद प्रोजेक्ट को अगले दो सालों में पूरा किया जाएगा।
एमडीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एमडीडीए के अधिकारियों ने कुछ महीने पहले रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान एमडीडीए के अधिकारियों ने मॉडल रेलवे स्टेशन का प्रस्ताव रखा। जिस पर रेलवे के अधिकारियों ने प्रस्ताव की समीक्षा की। उसके बाद उन्होंने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। बताया कि रेलवे स्टेशन के सारे कार्य अत्याधुनिक तरीके से किए जाएंगे। इसमें होटल, फूड कोर्ट, पार्किंग, हाईटेक टिकट काउंटर, सर्विस अपार्टमेंट, डोरमेंट्री, प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं के अलावा बसों के लिए भी पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन

--
होटल के साथ ही बनेगा सर्विस अपार्टमेंट
रेलवे स्टेशन में एक उच्च सुविधाओं से युक्त होटल का निर्माण होगा। वहीं एक सर्विस अपार्टमेंट भी होगा। इस अपार्टमेंट में वन बीएचके के फ्लैट होंगे। सभी फ्लैट फर्निचर युक्त होंगे। उनमें किचन का तमाम सामान भी होगा। यात्री इस सर्विस अपार्टमेंट को ज्यादा से ज्यादा एक माह तक किराये पर ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कुछ ऐसा होगा मॉडल रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन का भवन काफी पुराना है। मुख्य सड़क की तरफ खाली पड़ी जमीन व राजकीय रेलवे पुलिस थाना, कार पार्किंग की जगह मल्टी कांप्लेक्स बनाया जाएगा। इसमें भूमिगत कार पार्किंग, क्लॉक रूम, टिकट बुकिंग, पूछताछ केंद्र सहित सभी कार्यालय एक ही भवन में होंगे। वहीं, मौजूदा प्रवेश द्वार के साथ अलग से नया एंट्री गेट बनेगा। इससे यात्रियों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, टिकट बुकिंग भवन के साथ ही मल्टी फूड प्लाजा बनेगा। जिसमें होटल, फूड प्वाइंट, हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की दुकानें होगी।
---
नए प्लेटफार्म पर भी लगेगी स्वचालित सीढ़ी
यार्ड री-मॉडलिंग कार्य में दून स्टेशन पर पांचवां प्लेटफार्म बनेगा। इसमें भी यात्रियों की सुविधा के लिए स्वचालित सीढ़ी व लिफ्ट लगाई जाएगी। वहीं, एयरपोर्ट की तर्ज पर स्टेशन पर सुविधाओं के लिए चिह्नीकरण किया जाएगा। जिससे यात्रियों को विश्राम गृह, टॉयलेट, टिकट बुकिंग, पूछताछ, पार्किंग आदि का आसानी से पता लग सकेगा।

---
राजधानी के रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने दे दी है। 400 करोड़ से यह कार्य किया जाएगा। प्रोजेक्ट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत बनेगा या निर्माण के बाद इसका संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा? इसका निर्णय बाद में किया जाएगा।
- डॉ. आशीष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed