{"_id":"5b6b55a74f1c1b913e8b5f76","slug":"111533760935-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त से पूरा होगा अपने घर का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त से पूरा होगा अपने घर का सपना
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ट्रांसपोर्ट नगर के पास सहारनपुर रोड पर एमआईजी हाउसिंग स्कीम के तहत बन रहे फ्लैटों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) 15 अगस्त से आवंटियों को कब्जा देना शुरू कर देगा। शुरुआत में दो ब्लॉकों में आवंटित किए गए 32 फ्लैटों पर मालिकों को कब्जे दिए जाएंगे। यह निर्देश बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दिए।
इससे पहले उन्होंने एमडीडीए की विभिन्न आवासीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस उन्होंने दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के पास सहारनपुर रोड स्थित एमआईजी हाउसिंग स्कीम की निर्माणकर्ता एजेंसी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) को 10 दिन के अंदर जरूरी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और विभिन्न ब्लॉकों में लिफ्ट को 31 अगस्त तक हरहाल में लगाने को कहा। साथ ही 15 अगस्त तक सोसाइटी का गेट लगाने के निर्देश दिए। प्राधिकरण की इस परियोजना में कुल 132 फ्लैट हैं, जिन्हें सितंबर 2018 तक पूरा करना है। इसके बाद उन्होंने आईएसबीटी हाउसिंग के एचआईजी ब्लॉकों की प्रगति समीक्षा की।
कार्यप्रगति धीमी होने पर निर्माण एजेंसी यूपीआरएनएन के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य तेजी से पूरा करने को कहा। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने सहस्त्रधारा रोड स्थित आलयम हाउसिंग योजना में 15 सितंबर तक ईडब्ल्यूएस ब्लॉक की सभी 112 आवासीय इकाइयों, पांच एलआईजी ब्लॉक में से एक एलआईजी ब्लॉक की 16 आवासीय इकाइयों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एमडीडीए सचिव पीसी दुमका, मुख्य लेखाधिकारी हर सिंह बोनाल, अधीक्षण अभियंता अनिल त्यागी, संजीव जैन, अधिशासी अभियंता एचएस राणा, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक विजय कुमार एवं विपुल मुलासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
निरीक्षण के लिए टीम गठित
एमडीडीए उपाध्यक्ष ने सहारनपुर रोड पर बन रहे एमआईजी फ्लैटों की कार्यप्रगति के लिए अधीक्षण अभियंता अनिल त्यागी के नेतृत्व में टीम गठित करने के निर्देश दिए। यह टीम मौके पर जाकर फ्लैट का निरीक्षण करेगी। किसी भी तरह की कमी मिलने पर उसे तत्काल दूर करवाएगी ताकि 15 अगस्त से फ्लैट आवंटियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
--
बढ़ सकती है एमडीडीए फ्लैटों की कीमत
एमडीडीए के विभिन्न आवासीय योजनाओं के तहत बन रहे फ्लैटों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। एमडीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से बिल्डिंग बनाने में लागत अधिक आ रही है। ऐसे में फ्लैटों की कीमत में बढ़ोतरी करनी पड़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को अक्तूबर से फ्लैट्स की कीमत बढ़ाने पर विचार करने के निर्देश दिए।