{"_id":"5b50f3dd4f1c1be94b8b5c1b","slug":"111532031965-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
जकार्ता, इंडोनेशिया में 14 जुलाई से खेली रही एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्री क्वार्टर फाइनल में उन्होंने थाईलैंड के शटलर को सीधे सेटों में मात देकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में लक्ष्य भारत की कप्तानी भी कर रहे हैं।
22 जुलाई तक खेली जाने वाली प्रतियोगिता के एकल वर्ग में लक्ष्य सेन को पहले मुकाबले में बाई मिल गई। इसके बाद उन्होंने तीनों मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में उन्होंने कोरिया के ह्यूकोंग जिंग किम को सीधे सेटों में 21-13 और 21-11 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में लक्ष्य ने जापान के रिको हितानो को 21-6,18-21 और 21-15 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। यहां थाईलैंड के सारन जमसारी को 21-15 व 21-16 से शिकस्त देकर उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।