{"_id":"5b16f1e54f1c1baa6e8b675f","slug":"111528230373-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मध्यमा में शिवांकर व उतर मध्यमा में हिमांशु टापर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मध्यमा में शिवांकर व उतर मध्यमा में हिमांशु टापर
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड हाईस्कूल व उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। पूर्व मध्यमा में रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल के छात्र शिवांकर देशवाल 85.20 फीसदी अंक और उत्तर मध्यमा में ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार के हिमांशु मिश्र 83.40 फीसदी अंक हासिल कर राज्य में अव्वल रहे।
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव भूपेंद्र सिंह नेगी के अनुसार पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) में पंजीकृत कुल 906 में से 849 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 792 उत्तीर्ण रहे। इनमें 197 छात्र प्रथम, 376 द्वितीय, 209 तृतीय रहे। इंटरमीडिएट में 201 प्रथम, 432 द्वितीय और 200 छात्र तृतीय रहे। वर्ष 2017 की तुलना में पूर्व मध्यमा हाईस्कूल परीक्षा-2018 के परीक्षाफल में 5.73 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं उत्तर मध्यमा परीक्षा में गत वर्ष की तुलना 2.56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उत्तर मध्यमा परीक्षा में ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रहमचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार के छात्र हिमंाशु मिश्र ने पहला, वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा चंपावत के लक्की जोशी दूसरा और अमित जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। पूर्व मध्यमा परीक्षा में श्री रघुनाथ कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय के छात्र शिवांकर देशवाल प्रथम, वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा चंपावत के विनय पांडे द्विताय और महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी नैनीताल के हर्षित जोशी तृतीय रहे। वहीं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे व सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख ने उत्तीर्ण छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। परीक्षा परिणाम घोषित करने के अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव भूपेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप कुमार, आरपी बहुगुणा, जीतेंद्र नेगी, शशिभूषण सेमवाल, अंजली नौटियाल, पंकज पालीवाल, मुकेश देवरानी, कैलाश चमोली आदि उपस्थित रहे।