{"_id":"5af0b1ac4f1c1b360b8b8c86","slug":"111525723564-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटाघर नहीं जाएंगी रायपुर-प्रेमनगर सिटी बस यूनियन की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटाघर नहीं जाएंगी रायपुर-प्रेमनगर सिटी बस यूनियन की बसें
Updated Tue, 08 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रायपुर-प्रेमनगर-रायपुर सिटी बस यूनियन से संबद्ध दो दर्जन से अधिक सिटी बसें अब घंटाघर एस्लेहाल हाल सर्वे चौक होते हुए रायपुर नहीं जा सकेंगी। अदालत ने इस रूट पर इन बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। अब ये बसें प्रेमनगर, बल्लूपुर चौक, आईएसबीटी होते हुए रायपुर जाएंगी।
प्रेमनगर परेड ग्राउंड परवल सिटी बस यूनियन के प्रधान विजयवर्धन डंडरियाल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि रायपुर-प्रेमनगर सिटी बस यूनियन से जुड़ी बसें प्रावधानों के विपरीत बल्लूपुर से घंटाघर, सर्वे चौक, लाडपुर, रिंग रोड होते हुए रायपुर जाती थी। ये बसेें इस रूट पर संचालित होने के लिए अधिकृत नहीं थी। इस प्रकरण में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के बाद अदालत ने 13 जनवरी 2009 को परिवहन विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर बसों के संचालन का आदेश दिया है। इसके तहत रायपुर-प्रेमनगर-रायपुर सिटी बस यूनियन से संबद्ध दो दर्जन से अधिक सिटी बसें अब घंटाघर एस्लेहाल हाल सर्वे चौक होते हुए रायपुर नहीं जाएंगी। इन बसों का संचालन अब बल्लूपुर चौक, जीएमएस रोड, बल्लीवाला, टिपटाप वेडिंग प्वाइंट, शिमला बाइपास, आईएसबीटी, विधानसभा, जोगीवाला चौक होकर रायपुर के लिए होगा।