फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चुनावों में दिव्यांगों को दी जाएं सुविधाएं

चुनावों में दिव्यांगों को दी जाएं सुविधाएं

Wed, 25 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
चुनावों में दिव्यांगों को दी जाएं सुविधाएं
चुनावों में दिव्यांगों को दी जाएं सुविधाएं
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (निर्वाचन) डॉ. वी षणमुगम की अध्यक्षता में मंगलवार को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद वार नोडल अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।
डॉ. वी षणमुगम ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग जनों का निर्वाचन में प्रतिभाग करवाना है। उनको मतदान केंद्र तक पहुंचने में जो बाधाएं होती हैं, उनको दूर करना है। दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों, महिला मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, डीपीओ नोडल अधिकारी और मीडिया की भागीदारी होनी चाहिए है। उनको आवागमन, पंजीकरण, प्रोत्साहन, लाना व घर तक छोड़ना, पोलिंग बूथ पर पेयजल, शौचालय, रैम्प, पहाड़ों पर डोली, बैठने की व्यवस्था, मतदान की प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभिन्न कालेजों में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब पर भी कार्य चल रहा है। जिसके तहत दिव्यांगजनों को प्रेरित करने के लिए ग्रुप डिस्कशन, पेंटिंग्स, निबंध व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में नोडल अधिकारी स्वीप देहरादून कौशल्या बंधु, नोडल अधिकारी ललित नारायण मिश्रा सहित विभिन्न जनपदों के नोडल अधिकारी, स्वीप एनजीओ के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed