फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एटीएम

एटीएम

Thu, 19 Apr 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
रुड़की। रिजर्व बैंक से पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं आने से शहर से देहात तक में कैश का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को कई-कई एटीएम के चक्कर काटने के बाद भी कैश नहीं मिल पा रहा है। शहर में एसबीआई के 40 एटीएम तीन दिन से खाली पड़े हैं। देहात में कुछ इलाकों में स्थिति ठीक है, जबकि कुछ क्षेत्रों में शहर जैसे ही हालात हैं।
विज्ञापन

शहर में स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल सहित कई बैंकों के एटीएम हैं। चुनिंदा बैंकों के एटीएम को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर एटीएम खाली पड़े हुए हैं। अमर उजाला की टीम ने शहर के एटीएम का निरीक्षण किया, लेकिन अधिकतर एटीएम खाली पड़े थे। डुमडुम मोटर स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम खाली पड़ा हुआ था। यही हाल शताब्दी द्वार स्थित स्टेट बैंक, आईडीबीआई बैंक का था। चंद्रशेखर चौक स्थित एटीएम खराबी होने के कारण शटर डाउन था। बीएसएम तिराहा स्थित एसबीआई का एटीएम और इसी लाइन में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम खाली था। जादूगर रोड स्थित डाकघर का एटीएम और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में भी पैसे नहीं थे।
विज्ञापन


कई एटीएम पर लटके ताले
लक्सर/भगवानपुर/झबरेड़ा/चुडिय़ाला/कलियर।
देहात में कई एटीएम खाली हैं। जबकि कई एटीएम पर ताले लटके हुए हैं। 14 अप्रैल की शाम से लक्सर में एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं। इसके लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर काटते-काटते लोग थक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवानपुर में नौ एटीएम में से चार एटीएम खराब पड़े हुए हैं। चुड़ियाला में भी एटीएम में कैश न होने के चलते लोगों के विरोध को देखते हुए गार्ड बाहर ही बैठा रहा। तेज्जुपुर, चुड़ियाला, भलसवागाज में लगे एटीएम कई दिन से बंद पड़े हैं। कलियर में भी कई एटीएम बंद पड़े हुए हैं। जिसकी वजह से जायरीनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झबरेड़ा में गुरुकुल रोड स्थित एसबीआई का एटीएम, बस अड्डे पर स्थित पीएनबी का एटीएम में पैसे नहीं है। जबकि टाटा का एटीएम काम कर रहा है।

बृहस्पतिवार को आरबीआई से कैश आएगा। शनिवार को एटीएम में कैश डाला जाएगा। उसके बाद कैशलैस हो चुके एटीएम काम करने लगेंगे।
वीके गुप्ता, प्रबंधक एसबीआई मुख्य शाखा सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed