{"_id":"5ad266b54f1c1b85028b49bf","slug":"111523738293-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दुकानों के आवंटन को फिर निकाले टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 दुकानों के आवंटन को फिर निकाले टेंडर
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
दो बार टेंडर निकाले जाने के बावजूद आवंटित नहीं हुई शराब की 21 दुकानों के लिए आबकारी विभाग ने फिर टेंडर निकाले हैं। इसमें 12 देशी और नौ विदेशी मदिरा की दुकानें शामिल हैं। टेंडर 15 अप्रैल तक जमा होंगे और उसी दिन शाम को खोले जाएंगे।
31 मार्च को अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद विभाग ने दैनिक आधार पर दुकानों के आवंटन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की। दो बार प्रक्रिया होने के बावजूद शहर की 21 दुकानों का आवंटन नहीं हो सका है। इसके लिए एक बार फिर टेंडर निकाले गए हैं। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी एवं एडीएम अरविंद पांडेय की ओर से अधिकतम राजस्व ऑफर देने के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है। दोपहर दो बजे तक ऑफर जमा होंगे, जबकि तीन बजे से उन्हें खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। इन दुकानों का आवंटन अप्रैल माह की अवशेष अवधि के लिए होगा। अधिकतम राजस्व ऑफर करने वालों को दुकानें आवंटित की जाएंगी।