{"_id":"5ad118ef4f1c1ba37f8b45fb","slug":"111523652847-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाएं बढ़ाने के बाद लागू हो बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाएं बढ़ाने के बाद लागू हो बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डीएवी पीजी कॉलेज की छात्रसंघ समिति का कहना है कि परिसर में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के बाद ही बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू की जाए। ऐसा नहीं होने पर छात्रसंघ कॉलेज के फैसले का विरोध करेगा।
डीएवी के दीनदयाल सभागार में शुक्रवार को हुई प्रेसवार्ता में छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम सिमल्टी ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की संख्या कम है। छात्र-छात्राओं की बैठने की व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू करने के प्रयास में है। शुभम सिमल्टी ने कहा कि कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाए बगैर ऐसी हर व्यवस्था का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र सिंह बिष्ट, विकास नेगी, नित्यानंद कोठियाल, शूरवीर सिंह चौहान, हिमांशु रावत, राजेश शर्मा, नितिन कुमार, सरोज खान आदि मौजूद रहे।