{"_id":"5ac7a8234f1c1bcc618b5cb6","slug":"111523034147-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया की पोस्ट से हुआ बवाल, तोड़फोड़, आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया की पोस्ट से हुआ बवाल, तोड़फोड़, आगजनी
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शुक्रवार को अगस्त्यमुनि में जमकर बवाल मचा। गुस्साए छात्रों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर बाजार बंद करा दिया। जुलूस की वापसी में अचानक उग्र हुई भीड़ ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में तोड़फोड़ कर उनमें रखे सामान को सड़क पर फेंककर आग के हवाले कर दिया। इधर, पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर आक्रोशित लोग सुबह साढ़े आठ बजे सड़कों पर आ गए। अगस्त्यमुनि,, विजयनगर और जवाहरनगर में व्यापार संघ व छात्र नेताओं ने बाजार बंद करा दिया। अगस्त्यमुनि से गंगानगर तक नारेबाजी के साथ जुलूस भी निकला। जुलूस में पीजी कालेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। सभी प्रदर्शनकारी क्षेत्र में माहौल को खराब करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी बीच जुलूस वापसी में विजयनगर में भीड़ अचानक हिंसक हो गई। दुकानों में तोड़फोड़ शुरू हो गई और अगस्त्यमुनि बाजार तक प्रदर्शनकारियों ने दूसरे समुदाय की सब्जी, मोबाइल और कॉस्मेटिक की करीब 15 दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान को सड़क में फेंककर उसमें आग लगा दी। एक दुपहिया वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया।
इधर, छात्र-छात्राओं और अन्य प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने का घेराव कर हाईवे को करीब पौन घंटे तक जाम कर दिया। थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने किसी प्रकार स्थिति को संभाला। करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली प्रभारी कुंवर सिंह बिष्ट और ऊखीमठ थानाध्यक्ष होशियार पंखोली के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने थाने में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने पत्थरबाजी का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
एक दिन पहले से वायरल हुई पोस्ट
अगस्त्यमुनि। बताया जा रहा है कि बीते बृहस्पतिवार देर शाम को ही आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। इसे लेकर अगस्त्यमुनि बाजार में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। इस दौरान कुछ व्यापारी व छात्र नेता थाना पहुंचे और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इससे पूर्व पुलिस द्वारा तीन लोगों, जिनमें एक नाबालिग भी है, को हिरासत में ले लिया गया था। ब्यूरो
माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर झूठी दुराचार की खबर से माहौल बिगाड़ने का काम किया गया है। इन दोषियों की खोजबीन की जा रही है। इधर, पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी, वह पूरी तरह से अफवाह है। इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। आगजनी व तोड़फोड़ करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। ब्यूरो
सामान के राख होने के बाद पहुंची फायर बिग्रेड
रतूड़ा से अग्निशमन विभाग का वाहन जब तक मौके पर पहुंचा, तब तक अगस्त्यमुनि से विजयनगर तक सड़क में लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था।
गांवों से आए लोग रहे परेशान
बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित विभिन्न विभागों में अपने काम के लिए दूर-दूर गांवों से पहुंचे ग्रामीणों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाजार बंद और उपद्रव के कारण लोगों में अफरा-तफरी मची रही।