{"_id":"5a9c58604f1c1baa1b8ba8ea","slug":"111520195680-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे को पाठ्यक्रम में किया जाए शामिल : राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे को पाठ्यक्रम में किया जाए शामिल : राजकुमार
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पनाश संस्था की ओर से एमडीडीए पार्क डालनवाला में रविवार को महिलाओं एवं युवतियों के लिए नि:शुल्क कराटे एवं आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ने किया।
पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि बदलते दौर में महिलाओं और युवतियों के लिए कराटे का प्रशिक्षण जरूरी है। इससे दुर्व्यवहार एवं छेड़छाड़ की होने वाली घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बालिका विद्यालयों में यदि कराटे को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा तो युवतियों को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जा सकेगा। पनाश संस्था के सचिव राजकंवर बिष्ट ने कहा कि जब तक महिलाएं व युवतियां पूर्ण रूप से प्रशिक्षित नहीं हो जाती है तब तक इस शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में आनंद त्यागी, नौशाद, बिट्टू पंवार, जावेद अली, मेला लाल, कंचन कुमार, दीपा रावत, राजकंवर बिष्ट आदि मौजूद रहे।