फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवा ही नारी आत्मरक्षा, नशा मुक्ति को दे सकते हैं मू र्त रूप

युवा ही नारी आत्मरक्षा, नशा मुक्ति को दे सकते हैं मू र्त रूप

Mon, 26 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
युवा ही नारी आत्मरक्षा, नशा मुक्ति को दे सकते हैं मू र्त रूप
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

‘युवा वर्ग ही देश का भविष्य है। अगर युवा वर्ग सही और अनुकरणीय मार्ग पर चलेगा तो देश को तरक्की से कोई नहीं रोक सकता है। युवा ही नारी आत्मरक्षा और नशा मुक्ति आंदोलन को मूर्त रूप दे सकता है।’ रविवार को जैन मिलन परिवार की ओर से हो रहे क्षेत्रीय युवा सम्मेलन और जैन गौरव स्मृति सम्मान कार्यक्रम में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने यह बात कही।
गांधी रोड स्थित जैन भवन में आयोजित कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र में विशेष योगदान करने पर डॉ. अंकित जैन को डॉ. विक्रम साराभाई, सीए अंकित जैन को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और एसएसपी निवेदिता कुकरेती को दून गौरव सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शोभित जैन ने लोगों को कानून संबंधी जानकारी दी और उनके कर्तव्यों व दायित्वों के बारे में बताया। वहीं सीए दीपक जैन की ओर से जीएसटी और इनकम टैक्स को लेकर विस्तृत रूप से बताया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पूनम जैन के निर्देशन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पढ़ेगा भारत तो बढ़ेगा भारत विषय पर लघु नाटकों का मंचन भी हुआ। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसके मंच पर सिर्फ युवाओं यानी कि 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों को ही जगह दी गई। कार्यक्रम का संचालक निधि जैन ने किया और आभार परिवार के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील जैन की ओर से व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार जैन, महामंत्री नरेश चंद जैन, डॉ. संजीव जैन, संदीप जैन, अमित जैन, दिनेश जैन, आयुषी जैन, आकाश जैन, पंकज जैन, डॉ. अनुपम जैन, पूनम जैन, मधु जैन, सचिन जैन, नितिन जैन सहित जैन समुदाय के तमाम युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed