{"_id":"5a91cd454f1c1b1d368bc531","slug":"111519504709-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया वार्षिकोत्सव
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तरांचल पीजी कॉलेज ऑफ बॉयो मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। लोगों ने ताली बजाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंध निदेशक जीडीएस वार्ने और कॉलेज की अध्यक्ष पुष्पा वार्ने ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिये छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। वहीं, भैरवास म्यूजिकल बैंड ने लोकगीत एवं फिल्मी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देख लोगों ने जमकर ताली बजाई। वहीं, कई प्रदेशों के परंपरागत उत्पादों और व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए, जिन पर खूब भीड़ रही। इस दौरान कॉलेज के उपनिदेशक डीके गुप्ता, प्राचार्य डॉ.रश्मि ढींगरा, डीन डॉ.पल्लवी चौहान, डॉ.नेहा सैनी, डॉ.संदीप ध्यानी, डॉ.अर्चना, डॉ.मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।