फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गलत आधार नंबर के चलते 232 की छात्रवृति अटकी

गलत आधार नंबर के चलते 232 की छात्रवृति अटकी

Sun, 18 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
गलत आधार नंबर के चलते 232 की छात्रवृति अटकी
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के 232 छात्रों के गलत आधार नंबर देने की वजह से छात्रवृत्ति अटक गई है। समाज कल्याण विभाग से इसकी सूचना आई तो कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों को सूचित कर सही आधार नंबर देने को कहा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार एक सप्ताह के भीतर आधार का ब्योरा न देने पर छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी।

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि कॉलेज में अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के 227 छात्र-छात्राओं के आधार नंबर गलत पाए गए हैं। जिससे उनकी छात्रवृत्ति रोक दी गई है। इनमें सत्र 2015-16 के 26 व सत्र 2016-17 के 201 छात्र हैं। इनकी सूची समाज कल्याण विभाग से महाविद्यालय को प्राप्त हो गई है। यह सूची को महाविद्यालय के छात्रवृत्ति विभाग के सूचना पट पर लगा दी गई है। प्राचार्य ने बताया कि ऐसे सभी छात्रों को समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट scholarship.uk.in पर लॉगइन कर अपना आधार नंबर ठीक करना होगा। 24 फरवरी तक आधार नंबर ठीक न होने पर छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed