{"_id":"5a888f084f1c1bff388b8a11","slug":"111518898952-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे समिति सचिव व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे समिति सचिव व कर्मचारी
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
तीन सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज साधन समिति सचिव परिषद के सचिव और कर्मचारियों ने सोमवार से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने यह निर्णय शनिवार को अधिकारियों से हुई वार्ता में सहमति न बन पाने पर लिया। साधन समिति सचिव परिषद के सचिव और कर्मचारी सोमवार को परेड मैदान में एकत्र होंगे।
साधन समिति सचिव परिषद और अधिकारियों की बातचीत शनिवार को नेहरू कॉलोनी स्थित कार्यालय में हुई। इस दौरान कार्यवृत्त जारी होने के सात माह बाद भी कार्यवाही न होने पर परिषद के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने कार्यवाही के लिए दो माह का समय और मांगा, जिस पर परिषद ने इनकार कर दिया। साधन समिति सचिव परिषद के प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि सोमवार से प्रदेश की सभी 759 समितियों के सचिव और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। बैठक में अपर निबंधक इरा उप्रेती, उपनिबंधक (पैक्स) एसपी त्रिपाठी, राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक दीपक कुमार, हर्षमणि नौटियाल, संरक्षक राजपाल तोमर, आरएस लिंगवाल, करण सिंह बिष्ट, उत्तम प्रसाद कुकसाल, धर्मेंद्र मल्ल, भरत गुसांई समेत अन्य शामिल रहे।
सचिवों की प्रमुख मांगें
-कैडर सचिवों की सेवाओं का सरकारीकरण कर वेतन की स्थायी व्यवस्था की जाए।
-एक जनवरी 2016 से कैडर सचिवों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए।
-कैडर सचिवों का ग्रेड पे 2800 रुपये किया जाए।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
-पैक्स कैडर सचिवों के खाली पदों पर आंकिकों की पदोन्नति की जाए।
-समितियों के व्यवसाय अनुरूप कर्मियों को बांटकर न्यूनतम वेतन लागू किया जाए।
-समिति कर्मचारियों का जिला कैडर बनाया जाए।