फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेधावियों को मुफ्त कोचिंग देगी सरकार

मेधावियों को मुफ्त कोचिंग देगी सरकार

Wed, 14 Feb 2018 02:05 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
मेधावियों को मुफ्त कोचिंग देगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अपवंचित और अभावग्रस्त परिवारों के मेधावियों को राज्य सरकार इंजीनियरिंग की कोचिंग मुफ्त कराएगी। इसके लिए गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में एक-एक कोचिंग सेंटर खोला जाएगा। दोनों केंद्रों में 50-50 छात्रों को कोचिंग दी जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने ‘गेल उत्कृष्ट सुपर-100 योजना’ का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों के लिए गेल इंडिया और सेंटर फॉर सोशल रिस्पांसबिलिटी एंड लीडरशिप (सीएसआरएल) ने कुमाऊं और गढ़वाल में दो प्रशिक्षण केंद्र खोलने पर सहमति जताई है। वर्ष 2007 में कानपुर में इस तरह का पहला केंद्र खोला गया था। केंद्र में अब तक 690 छात्र-छात्राओं को कोचिंग दी जा चुकी है, जिसमें से 598 का आईआईटी और एनआईटी समेत अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए चयन हो चुका है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर और अल्मोड़ा में केंद्र खोलने की योजना है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज समेत अन्य छात्रों के लिए भी मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बीसी त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड में दो केंद्र खुलने के बाद गेल के नौ राज्यों में केंद्रों की संख्या बढ़कर 15 पहुंच जाएगी। केंद्र के खर्चों का भुगतान, विशेष आवासीय कोचिंग और अन्य तकनीकी सहयोग गेल और सीएसआरएल संयुक्त रूप से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed