फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपाइयों ने सुनी मोदी की मन की बात

भाजपाइयों ने सुनी मोदी की मन की बात

Mon, 29 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने सुनी मोदी की मन की बात
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने रविवार को 172 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुना। कई बूथों पर महानगर के पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं के बीच शामिल हुए।

मसूरी विधानसभा के वीर गब्बर सिंह बस्ती केनाल रोड बूथ पर रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नारी सशक्तिकरण, पद्म पुरस्कारों की पारदर्शिता, बिहार में बनाई गई मानव शृृंखला और महाराष्ट्र के लोगों द्वारा नदी की सफाई कर उसे पुनर्जीवित करने पर चर्चा की। कार्यक्रम सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने देहरादून की रिस्पना नदी के पुनर्जीवित करने की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल को समर्थन कर पूर्ण योगदान की घोषणा की। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता की बात करते हैं। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार पर वार और पारदर्शी सरकार का नारा साकार हो रहा है। दूर दराज गांव एवं देहात में रह कर समाज के लिए काम करने वाले लोग पद्म पुरस्कारों से सम्मानित हो रहे हैं। इस दौरान महानगर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राकेश कांबोज, राकेश यादव, महानगर महामंत्री आदित्य चौहान, भूपेंद्र कठैत, रोशन बाला थापा, मंजीत रावत, पूनम नौटियाल, सुरेंद्र राणा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। धर्मपुर विधानसभा के लखीबाग वार्ड में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि ‘मन की बात’ हर किसी के दिल को छू जाती है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनंत सागर, महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे, पार्षद सुशील गुप्ता, अजय शर्मा, मनमोहन जसवाल, विपिन और राजेश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बालावाला, नकरौंदा, नथुआ वाला, सेवला खुर्द में भी महानगर के पदाधिकारी कार्यक्रम सुनने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उधर, भाजपा अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड 22 में कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ सुनी। इस दौरान विधायक खजान दास, पुनीत मित्तल, राजकुमार ग्रोवर, नवीन गुप्ता, अनिल, मनोज यादव और अनमोल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed