फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मताधिकार ही लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार : सीडीओ

मताधिकार ही लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार : सीडीओ

Fri, 26 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मताधिकार ही लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार : सीडीओ
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न स्कूलों के आठ बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि मताधिकार ही लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में निष्पक्ष निर्वाचन सबसे पहली शर्त होती है। मताधिकार मौलिक अधिकार और बड़ा हथियार है। इसके लिए सभी को बिना प्रलोभन, धर्म, जाति, क्षेत्र, नस्ल, सम्प्रदाय इत्यादि से ऊपर उठकर मत का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने को कहा। इसके अलावा परिवार एवं आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत ने कहा कि स्वीप संस्था के माध्यम से देशभर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने नेशनल इलेक्शन क्विज 2017-18 में प्रथम आने वाले ग्लेशियर पब्लिक स्कूल गुजरोवाली के केशव भट्ट, द्वितीय ग्लेशियर पब्लिक स्कूल के आकांशा नेगी, आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर की राक्षी रावत, एसजीआरआर पटेलनगर से जैनब परवीन, राइबाका राजपुर रोड से अंजली राणा, तृतीय रहे केवीआईएमए प्रेमनगर से वैष्णवी, डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश से अनुष्का बधाणी एवं सुरभि सकलानी को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शिखर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed