फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अपने पास में कराएं पंजीकरण

अपने पास में कराएं पंजीकरण

Sun, 06 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अपने पास में कराएं पंजीकरण
हरिद्वार। अब सेवायोजना कार्यालय में नाम पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। अब अपने पड़ोस में स्थित कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) में अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते है। 15 दिनों में अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र मिल जाएगा। इस समय हरिद्वार जिले में 1500 से अधिक सीएससी सेंटर है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की डिजिटलाइजेशन योजना के तहत खोले गए सीएससी केंद्रों पर अब सेवायोजन में पंजीकरण भी शुरू हो गया है। इससे पहले केंद्रों पर जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण समेत तहसील में बनने वाले प्रमाण पत्रों को बनाया जाता है। अभ्यर्थियों को लंबी लाइनों और कई किलोमीटर की दूरी तय कर सेवायोजन कार्यालय जगजीतपुर आने पड़ता था। भगवानपुर, मंगलौर, रुड़की, लक्सर सहित जिलेभर के अभ्यर्थी अपना पंजीकरण कराने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय कर यहां पहुंचते थे, लेकिन अब पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी अपने पड़ोस में स्थित सीएससी सेंटर में आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी के कागजात साइट पर अपलोड होने के 15 दिन बाद अभ्यर्थियों के हाथ में पंजीकरण प्रमाण होगा। सीएससी सेंटरों से भरे गए आवेदन सात दिन में सेवायोजन कार्यालय पहुंच जाएंगे। जहां से रिपोर्ट लगाने के बाद अभ्यर्थी को पंजीकरण प्रमाण पत्र मिल जाएगा, हालांकि इसमें मुख्य काम सेवायोजन कार्यालय का ही होगा, लेकिन अभ्यर्थी को सेवायोजन कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। इसके उलट सेवायोजन कार्यालय से कर्मचारी गुपचुप तरीके से अभ्यर्थी के यहां पहुंचेंगे और सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट लगाकर भेज देंगे। जिसके बाद अभ्यर्थी को 15 दिन के भीतर प्रमाण पत्र मिल जाएगा। वर्तमान में हरिद्वार में 1500 से अधिक सीएससी सेंटर है, लेकिन शिकायतें मिलने के बाद कुछ सीएससी सेंटरों को बंद किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि सीएससी केंद्रों पर सेवायोजन में पंजीकरण कराया जा सकता है। सेवायोजन कार्यालय में सीएससी केंद्रों में भरे जा रहे आवेदन सत्यापन को पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed