फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डॉक्टर दंपति ने दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाया, मुकदमा दर्ज

डॉक्टर दंपति ने दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाया, मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर दंपति ने दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाया, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। जिला मुख्यालय स्थित एक डाक्टर दंपति पर झारखंड की दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाकर बालश्रम कराने का मामला सामने आया है। बंधक बनाई गई बहनों में से एक बहन के किसी तरह दंपति के घर से भागने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बाल कल्याण समिति की ओर से दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी डाक्टर पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
थाना पुलिस को मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि नई टिहरी से एक नाबालिग लड़की घर से भागकर चंबा की ओर आ रही है। इस पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू की, तो बाईपास चौक में बस के भीतर उन्हें एक लड़की बैठी दिखाई दी। लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले 15 महीनों से और उसकी बड़ी बहन छह साल से नई टिहरी में डाक्टर ललित जैन और डा. सुचिता जैन के घर पर काम करते हैं। काम नहीं करने पर वह मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। उन्हें न तो घर से बाहर जाने दिया जाता है और न ही किसी से बातचीत करने दी जाती है। लड़की ने बताया कि मंगलवार को जब डाक्टर घर पर नहीं थे, तो उनकी पत्नी को अकेला पाकर वह भाग निकली।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इस बीच डाक्टर दंपति ने नई टिहरी थाने में लड़की के लापता होने की सूचना दी है। इसके बाद डाक्टर दंपति उसकी 15 वर्षीय बड़ी बहन को लेकर देर रात चंबा थाने पहुंचे। पुलिस ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों को भी बुलाया। समिति के सदस्यों ने भी दोनों बहनों से पूछताछ की। दोनों बहनों ने बताया कि उनका पिता टीएचडीसी की किसी कंपनी में काम करता है। उन्होंने ही उन्हें डाक्टर के पास पढ़ाने के लिए भेजा था। नाबालिग बहनों को हिरासत में रखकर श्रम कराने और प्रताड़ित करने के मामले में समिति के सदस्य सुशील बहुगुणा और मनोज नकोटी ने डाक्टर दंपति के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि डाक्टर दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों नाबालिगों को समिति के सदस्य और महिला पुलिस के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए नरेंद्रनगर भेजा गया है। उसके बाद दोनों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। पुलिस ने नाबालिगों के परिजनों को भी सूचना दे दी है। वहीं हिंदू जागरण मंच ने डाक्टर दंपति के नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाने के मामले में डीएम को ज्ञापन देकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मंच के प्रदेश मंत्री रघुवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सेमवाल और मुकेश सजवाण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed