{"_id":"595a686d4f1c1ba7678b48f6","slug":"111499097197-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप पर बिखरे शिवानंद, दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप पर बिखरे शिवानंद, दी शिकायत
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांवड़ मेले में डीजे बजाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के नेता चरणजीत पाहवा के बयान पर मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही पुलिस कप्तान को चिट्टी भेजकर विहिप नेता की शिकायत भी की है।
मातृसदन ने तीन दिन पहले पत्रकार वार्ता कर कांवड़ मेले में ध्वनि प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने की मांग पुलिस प्रशासन से की थी। साथ ही यह भी चेतावनी दी थी कि यदि कांवड़ में डीजे बजाया गया तो सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का केस दर्ज कराया जाएगा। इस पर विहिप धर्म प्रसार विभाग के संयोजक चरणजीत पाहवा ने मातृसदन को आंदोलन के लिए हिमालय चले जाने की सलाह दे डाली थी। पाहवा के इस बयान पर बिफरे स्वामी शिवानंद ने सोमवार को मातृसदन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करना क्या किसी संस्था का अधिकार हो सकता है। उन्होंने बताया कि एसएसपी को दिए गए पत्र में यह जांच करने की मांग की गई है कि मातृसदन के आंदोलन को लेकर धमकी देने वाले नेता के किस खनन माफिया से संपर्क हैं।