{"_id":"59528c934f1c1b38538b45ab","slug":"111498582163-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पर कब्जा करने के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पर कब्जा करने के विरोध में धरना
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। मुनिकीरेती मेें एक निर्धन परिवार की भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा करने के विरोध में सुराज सेवा दल से जुड़े लोगों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एडीएम डा. एसके बरनवाल को ज्ञापन सौंपा। एडीएम बरनवाल ने नरेंद्रनगर के एसडीएम और मुनिकीरेती थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सुराज सेवा दल से जुड़े लोग मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां पर धरने पर बैठ गए। बाद में उन्होंने मांग के संबंध में एडीएम डा. बरनवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मुनिकीरेती में कुछ बाहरी व्यक्तियों और एक बिल्डर ने देवराज शर्मा की भूमि पर कब्जा कर उस पर भवन निर्माण कर दिया। कब्जेधारियों ने भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। एडीएम ने एसडीएम नरेंद्रनगर और मुनिकीरेती थानाध्यक्ष को तत्काल जांच करने के निर्देश दिए हैं। धरना देने वालों में रमेश जोशी, जोग ङ्क्षसह बिष्ट, राजीव पुंडीर, देवेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, राज कुमारी, कांता व प्रभाकर आदि शामिल थे।