{"_id":"5949521a4f1c1b56428b464d","slug":"111497977370-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मजदूरों से कीड़ा-जड़ी मिली, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मजदूरों से कीड़ा-जड़ी मिली, मुकदमा
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। अवैध शराब और कीड़ा-जड़ी के दोहन को लेकर पुलिस ने दो दिन तक ताबड़तोड़ छापेमारी की और चेकिंग अभियान चलाया। छापेमारी में दो नेपाली मजदूरों से करीब सवा किलो कीड़ा-जड़ी (यारसागंबू) बरामद हुई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके अलावा दो लोग अवैध शराब के साथ पकड़े गए।
गोपेश्वर थाना पुलिस ने वैतरणी मार्ग पर नेपाली निवासी वीर बहादुर पुत्र भोटे बुड्डा और बहादुर शाही पुत्र जोरु शाही से 1.238 किलोग्राम कीड़ा-जड़ी बरामद की। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, जोशीमठ के झोपड़ी बाजार में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी की और नेपाल निवासी महिला सीता देवी पत्नी किशोर को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। मौके पर शराब की चार भट्टियां भी मिलीं। वहीं, पुलिस ने ग्वालदम निवासी वीरेंद्र शाह को अंग्रेजी शराब की 12 बोतलों के साथ पकड़ा। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि आगे भी छापेमारी और चेकिंग अभियान जारी रहेेगा।