{"_id":"5947feb94f1c1b71478b4589","slug":"111497890489-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे की नोक पर नगदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहे की नोक पर नगदी और मोबाइल लूटा
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर बदमाश असलहे की नोक पर एक ग्रामीण से 4500 की नगदी और मोबाइल फोन लूट ले गए। देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी लुटेरों का अता-पता नहीं चल सका। घटना रविवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रानीपुर झाल से बहादराबाद जाने वाली गंगनहर पटरी पर हुई।
पिरान कलियर क्षेत्र के गांव गुम्मावाला का रहने वाला जमदेश पुत्र महमूद ज्वालापुर क्षेत्र के एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में काम करता है। वह मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहा था। गंगनहर पटरी पर मिले दो युवकों ने इशारा कर उसे रोक लिया। फिर युवकों ने बताया कि उनकी मोटर साइकिल में पेट्रोल खत्म हो गया है, इसलिए अपनी मोटरसाइकिल से निकालकर पेट्रोल दे दें। जैसे ही जमशेद अपनी मोटरसाइकिल से उतरा तभी एक युवक ने उसकी कनपटी पर असलहा तान दिया। उसकी तलाशी लेते हुए 4500 की नगदी और मोबाइल लूट लिए। इसी दौरान गंगनहर पटरी पर एक दूसरे वाहन की लाइट चमकती दिखाई देने पर लुटेरे फरार हो गए। जैसे तैसे थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका। निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश कर रहे है।