{"_id":"5947fa114f1c1b75408b4571","slug":"111497889297-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा पीड़ितों के बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा पीड़ितों के बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आपदा प्रभावित बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। राजीव गांधी फाउंडेशन व युवा कांग्रेस की ओर से केदारघाटी के बडासू गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावित बच्चों को स्कूल बैग, कापी, किताब व अन्य शिक्षण सामग्री मुहैया कराई गई। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि पार्टी की ओर से आपदा पीड़ितों को भी आर्थिक सहायता दी गई थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमंत तिवारी ने कहा कि चार वर्ष पूर्व क्षेत्र में जो घटना घटित हुई थी, उसे कोई नहीं भूल सकता है। कहा कि पार्टी आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए हर समय खड़ी है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी अरविंद कश्मीरी, प्रदीप तिवारी, मनोज कुकरेती, सुमन नेगी, हैपी असवाल, विनोद राणा, योगी तिवार समेत अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।