फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अलकनंदा में बही मासूम

अलकनंदा में बही मासूम

Fri, 16 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
अलकनंदा में बही मासूम
चमोली (ब्यूरो)। चाचा के साथ चमोली घूमने आई कीरतपुर (बिजनौर) की बालिका (8) शुक्रवार दोपहर पैर फिसलने से अलकनंदा में बह गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक नदी किनारे उसकी ढूंढखोज करती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

कीरतपुर (बिजनौर) निवासी दिलशान की बेटी महक अपने चाचा बिट्टू के साथ चमोली घूमने आई थी। बिट्टू यहां लोकल रूट पर वाहन चलाता है। शुक्रवार सुबह दस बजे खाना खाने के बाद महक पड़ोस की अन्य बालिकाओं के साथ गोपेश्वर रोड पर खेलने चले गई। खेलते-खेलते वे अलकनंदा किनारे पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोपहर एक बजे महक नदी में हाथ धोने गई तो उसका पैर फिसल गया और वह नदी में बह गई। उसे बहता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी तृप्ति भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। देर शाम तक नदी किनारे महक की ढूंढखोज की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। एसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि निचले क्षेत्र की थाना-चौकियों को नदी किनारे ढूंढखोज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed