{"_id":"594012ff4f1c1b250b8b45c0","slug":"111497371391-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना के गेट पर की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना के गेट पर की तालाबंदी
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का कार्य कर रही हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने मांगों को लेकर परियोजना के मुख्य गेट पर तालाबंदी धरना-प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर पहुंचे दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ उपप्रमुख अयोध्या प्रसाद हटवाल ने कहा कि अपने हक-हकूकों को टीएचडीसी को देने के बाद परियोजना प्रभावितों को उम्मीद जगी थी कि रोजगार के अवसर पैदा होंगे और वे आर्थिकी अर्जित कर सकेंगे। परियोजना कार्य शुरू होते ही टीएचडीसी और हिंदुस्तान कंपनी के अधिकारियों की मनमानी प्रभावितों पर भारी पड़ रही है। आंदोलनरत कर्मियों ने प्रत्येक माह की दस तारीख से पहले वेतन भुगतान करने, ड्यूटी का समय आठ घंटे निर्धारित करने, वेतन में नियमानुसार बढ़ोत्तरी करने और अतिरिक्त कार्य करने पर वेतन में बढ़ोत्तरी करने की मांग कर रहे हैं। दूसरे दिन धरने पर बैठने वालों में सुशील सेमवाल, प्रकाश रावत, उमेश सती, मातबर सिंह राणा, महेंद्र, राकेश, हीरा सिंह, जगदीश लाल, मनोज, विजेंद्र, देवेंद्र सिंह, संतोष सिंह देवेंद्र चौहान, दीपक पंत, सुनील कोठियाल, राजेंद्र हटवाल और बस्ती लाल आदि मौजूद थे।