{"_id":"681220a4cdcbed05ef09f272","slug":"11-vehicles-and-one-utility-seized-for-illegal-mining-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-120921-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अवैध खनन करने पर 11 वाहन और एक यूटिलिटी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अवैध खनन करने पर 11 वाहन और एक यूटिलिटी सीज
विज्ञापन
विधायक के खुलासे के बाद अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। विधायक मुन्ना सिंह चौहान के खुलासे के बाद अवैध खनन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर 11 डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। जबकि, ओवरलोडिंग पर एक यूटिलिटी को सीज करने की कार्रवाई की गई है। एसपी देहात रेणू लोहानी ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
बीते रविवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नवाबगढ़ में एक अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा था। ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़वाने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दो कार भी मौके पर पहुंचीं, पर विधायक को देख कार सवार वापस लौट गए। विधायक के सूचित करने के बाद भी करीब 35 मिनट की देरी से पुलिस मौके पर पहुंची। तब, तक विधायक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक कर खड़े रहे। विधायक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि क्या अवैध खनन करने वालों से महीना बंधा है। उन्होंने पूरे थाने को लाइन हाजिर करने की मांग की।
घटना के दिन ही शाम को एसएसपी अजय सिंह ने सूचना मिलने के बाद लापरवाही बरतने पर बाजार चौकी प्रभारी और दो चीता पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। बुधवार तड़के कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सात ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार डंपर और एक यूटिलिटी को सीज कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।