फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11-uttarakhandi-reached-delhi-airport-leaving-sudan

Dehradun News: सूडान से निकलकर 11 और उत्तराखंडी पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट

Sat, 29 Apr 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
11-uttarakhandi-reached-delhi-airport-leaving-sudan
सूडान संकट से निकलकर ऑपरेशन कावेरी की मदद से शुक्रवार को उत्तराखंड के 11 और लोग दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी मनोज जोशी ने स्वागत किया। इसके साथ ही दून के नंद किशोर भी सूडान से निकलकर सऊदी पहुंच गए हैं और दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


सूडान में फंसे हजारों भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इसके तहत विभिन्न माध्यमों से भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है। इनमें उत्तराखंड के भी बहुत से लोग शामिल हैं। शुरुआत में उत्तराखंड पुलिस ने सात लोगों की सूची भारत सरकार के साथ साझा की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तराखंड के 11 लोग दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं। इनमें गिरीश गरकोटी, अब्बल सिंह, भोला सिंह पंवार, अरविंद प्रसाद गैरोला, विनोद रावत, कुलदीप सिंह, गणेश सिंह, राजेश सिंह, बॉबी सिंह, नरेश कुमार और विनोद कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

इससे पहले तीन और उत्तराखंडवासियों को बृहस्पतिवार देर रात मुंबई हवाई अड्डे पर रिसीव किया गया था। ऑपरेशन कावेरी के तहत अब तक उत्तराखंड के 24 लोगों को वापस लाया जा चुका है। इनके साथ ही देहरादून के नकरौंदा निवासी नंद किशोर अभी रास्ते में हैं। किशोर बृहस्पतिवार रात को जेदा से सऊदी के लिए चले थे। देर रात तक सऊदी पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि उनकी नंद किशोर से शुक्रवार सुबह बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि वह अभी सऊदी में हैं। इसके बाद शाम को बात हुई तो बताया गया कि वह सऊदी से दिल्ली के लिए हवाई जहाज में बैठ चुके हैं। वह शनिवार (आज) को देहरादून पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed