{"_id":"66888fa1e9cd4889a40f7a77","slug":"11-motorways-of-jaunsar-bawar-closed-farmers-and-villagers-upset-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-449451-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जौनसार बावर के 11 मोटरमार्ग बंद, किसान और ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जौनसार बावर के 11 मोटरमार्ग बंद, किसान और ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
जौनसार बावर क्षेत्र के 11 मोटरमार्ग दो दिन से मलबा आने के कारण बंद हैं। शुक्रवार को कालसी, चकराता तहसील मुख्यालय, विकासनगर और जिला मुख्यालय देहरादून जाने वाले ग्रामीणों का संपर्क कट गया है। वहीं, किसान अपनी कृषि उपज को साहिया और विकासनगर मंडी तक नहीं पहुंचा सके। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मोटरमार्गों से मलबा हटाने में दिनभर जुटी रही, लेकिन पहाड़ से बार बार मलबा आने के कारण यातायात संचालन सुचारू नहीं हो पाया।
बृहस्पतिवार की रात पहाड़ से मलबा आने के कारण लोक निर्माण विभाग खंड चकराता क्षेत्र का हयोटगरी से केतरी बाहमू मोटरमार्ग, सिलीखड्ड-कुनैन मोटरमार्ग, टाइगर फॉल मोटरमार्ग, क्यारपुल-कोटा मुंडा मोटरमार्ग बंद हो गया। सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि मोटरमार्गों पर जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। वहीं, लोक निर्माण खंड साहिया क्षेत्र में गोइछानासा मोटरमार्ग, हरिपुर-इच्छाड़ी मोटरमार्ग, हईया-अलसी मोटरमार्ग मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गए। अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि मलबा हटाने का कार्य जारी है। बताया कि जल्द से जल्द सड़कों को खोलने का प्रयास जारी है। पीएमजेएसवाई कालसी क्षेत्र के पिवनल, उदपाल्टा- उपरौली मोटरमार्ग, खारसी मोटरमार्ग, खाटुवा मोटरमार्ग भी मलबा आने से बंद हैं। 11 मोटरमार्ग बंद होने से लोगों को यातायात में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार के लिए जाने वाले मरीजों, तहसील, ब्लॉक और जिला मुख्यालय जाने वाले ग्रामीणों और साहिया व विकासनगर कृषि मंडी में कृषि उपज लेकर जाने वाले किसानों को हो रही है। किसान सतपाल राय, मोहन लाल शर्मा, कृपाल सिंह, कुंदन सिंह, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, आलम सिंह आदि ने बताया कि बरसात से पहले भू स्खलन जोन को चिह्नित कर रोकथाम के इंतजाम होने चाहिए थे। ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी से मलबा साफ किया जाता है और कुछ देर में और मलबा आ जाता है। इससे दो-दो तीन-तीन तक मोटरमार्ग बंद रहते हैं।