फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun 11 miscreants arrested from Gonda who came to Doon to commit dacoity

Dehradun: गोंडा से डकैती डालने दून आए 11 बदमाश, कर ली थी पूरी प्लानिंग, फिर ऐसे चढ़े पुलिस के हाथ

Thu, 13 Jul 2023 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 13 Jul 2023 07:45 PM IST
सार

आरोपियों ने पूछताछ में बताया, वे करीब पांच दिन पहले गोंडा से देहरादून आए थे। उनकी एक परिचित यहां एक अस्पताल में काम करती है। उसने उन्हें किराये के दो मकान दिलवाए थे।

विज्ञापन
Dehradun 11 miscreants arrested from Gonda who came to Doon to commit dacoity
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दून में डकैती डालने आए गोंडा की एक गैंग के 11 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे यहां किराये के मकान में रह रहे थे। क्षेत्र में एक घर को डकैती के लिए चिह्नित भी कर लिया था। आरोपियों के पास से छर्रे वाली पिस्तौल, नकदी और खुखरी बरामद हुई है। सभी के खिलाफ डकैती की योजना बनाने और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया, नेहरू कॉलोनी पुलिस और एसओजी को क्षेत्र में कुछ संदिग्धों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी। चेकिंग शुरू की गई तो मंगलवार रात पता चला कि 10-12 लोग मोथरोवाला में खड़े हैं और किसी घटना को अंजाम देने की बात कर रहे हैं। उनके पास हथियार भी हो सकते हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां खड़े 11 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों के पास से एक छर्रे वाली पिस्तौल, दो खुखरी, 28 मोबाइल और 38 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया, वे करीब पांच दिन पहले गोंडा से देहरादून आए थे। उनकी एक परिचित यहां एक अस्पताल में काम करती है। उसने उन्हें किराये के दो मकान दिलवाए थे। सभी यहां पर बड़ी घटना करने की फिराक में थे। आरोपियों के अनुसार, उन्होंने नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक घर को डकैती के लिए चिह्नित किया था। इससे पहले उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार के अलग-अलग घाटों पर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं आरोपियों के नाम
-संजय निवासी नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा
-सोनू निवासी जुडईपुरवा, मनकापुर, गोंडा
-अविनाश कुमार निवासी वनकसिया, मोतीगंज, गोंडा
-श्रवण कुमार निवासी नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा
-अमन कुमार निवासी किरिया, बसणोपुर, मोतीगंज, गोंडा
-लवकुश निवासी नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा
-रणजीत निवासी नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा
-त्रिलोकी निवासी बीरापुर, मोतीगंज, गोंडा
-धर्मेंद्र निवासी बचेतपुरा, नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा
-रामपाल निवासी बचेतपुरा, नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा
-मनीष निवासी बचेतपुरा, नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed