{"_id":"5d370ed28ebc3e6d02395073","slug":"11-girl-students-in-roorkee-hostel-admitted-in-hospital-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: 11 छात्राओं की तबीयत खराब होने के बाद तीन विभागों के संयुक्त निरीक्षण में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: 11 छात्राओं की तबीयत खराब होने के बाद तीन विभागों के संयुक्त निरीक्षण में हुआ खुलासा
Wed, 24 Jul 2019 08:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
गोवर्धनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को खुले तेल मसालों से बना खाना परोसा जा रहा है। 11 छात्राओं की तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में तीन विभागों की संयुक्त टीम के निरीक्षण में यह खुलासा हुआ। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के किचन में बिना पैकिंग के तेल-मसालों का प्रयोग होता मिला। यही नहीं हॉस्टल की सफाई व्यवस्था पर भी टीम ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बीते रविवार रात को खाना खाने के बाद गोवर्धनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 11 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें लक्सर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उपजिलाधिकारी सोहन सिंह, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने गोवर्धनपुर पहुंच विद्यालय के हॉस्टल की व्यवस्थाएं परखीं। तीनों अधिकारियों के मुताबिक, किचन में बिना पैकिंग के सरसों के तेल और मसाले प्रयोग होते पाए गए।
विज्ञापन
इस पर टीम ने नाराजगी जताते हुए कंपनी के तेल और मसाले प्रयोग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समग्र शिक्षा अभियान के हॉस्टल में सफाई भी ठीक नहीं पाई गई। छात्राओं के कमरों की एक भी खिड़की में जाली नहीं लगी थी। टीम ने इस पर भी रोष जताते हुए व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बाद में खानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव ने भी विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से खानेपीने की वस्तुओं की जानकारी ली। साथ ही अधीनस्थों को विद्यालय परिसर में साफ सफाई रखने के अधीनस्थों को आदेश दिए।
विज्ञापन
चिकित्सीय रिपोर्ट में भी फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि नहीं हुई है। छात्राओं को सामान्य वायरल बुखार था।
- आरडी शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के किचन और वॉश वेसिंग में गंदगी पाई गई। ऊपर के कमरों की जालियां भी टूटी थीं, जिससे मच्छरों के घुसने की आशंका बनी हुई है। विद्यालय प्रबंधन को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
- सोहन सिंह एसडीएम, लक्सर