फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11 day old innocent baby killed for property in rudrapur

संपत्ति पर कब्जे के लिए 11 दिन के मासूम को उतार दिया मौत के घाट

Fri, 13 Sep 2019 02:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 13 Sep 2019 02:20 PM IST
सार

- महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, कहा-दहेज के लिए करते हैं प्रताड़ित 
- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जांच शुरू

 

विज्ञापन
11 day old innocent baby killed for property in rudrapur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और संपत्ति पर कब्जे के लिए उसके 11 दिन के मासूम बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला के चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वार्ड नंबर तीन संजय नगर खेड़ा निवासी सपना पुत्र मुलखराज ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 15 दिसंबर 2016 को उसका विवाह सूरजपुर नंबर एक भैंसिया गदरपुर निवासी विकास कक्कड़ के साथ हुआ था। शादी के 10 माह बाद ही उसकी सास की मौत हो गई। इसके बाद से ननद नीरू उर्फ सुहानी, मीनाक्षी बाठला और ननदोई कपिल और राहुल ने उसके घर में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोप है कि उक्त लोग पति को दहेज के लिए उकसाने लगे। साथ ही वह पति की संपत्ति भी हड़पना चाहते थे। इस दौरान एक मार्च 2019 को उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद से ननद और ननदोई संपत्ति छूटने के डर से उसके बेटे को मारने की फिराक में थे। आरोप है कि 12 मार्च को वह किसी काम से बाहर गई थी। जब वह लौटकर आई तो कमरे में उसका बेटा मृत पड़ा मिला। उसने जब ससुरालियों पर बेटे की मौत का आरोप लगाया तो ससुरालियों ने उससे माफी मांगकर तब मामला रफादफा कर दिया। 

आरोप है कि बीती 26 जून को सुहानी, मीनाक्षी, कपिल और राहुल ने उससे दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। बीती तीन जुलाई को उक्त लोग उसके मायके पहुंचे और वहां भी धमकी देने लगे। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उक्त चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed