फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute in dehradun Bar Association

देहरादून: बार एसोसिएशन में रार, कार्यकारिणी सदस्य का इस्तीफा

Fri, 26 Apr 2019 09:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
dispute in dehradun Bar Association
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिना चेंबर के बस्ता लगाए बैठी एक महिला अधिवक्ता को हटाने को लेकर बार एसोसिएशन में रार जैसी स्थिति बन गई है। मांग कार्यकारिणी के एक सदस्य ने की थी, उन्होंने बाकी सदस्यों के सुर जुदा देखे बार को अपना ही इस्तीफा थमा दिया। हालांकि इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने इस्तीफे देने की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, विवाद बार एसोसिएशन की सीढ़ियों के पास बैठी एक महिला अधिवक्ता को लेकर हुई थी। कार्यकारिणी थ्री प्लस सदस्य अरुण खन्ना ने महिला से पूछा कि वह यहां किसके आदेश से बैठी हैं? इस सवाल पर महिला अधिवक्ता भड़क गईं आरोप है वह धमकियां देने लगी। अधिवक्ता अरुण खन्ना का कहना है कि महिला अधिवक्ता को कोई चैंबर आवंटित नहीं है और न उसके पास किसी की अनुमति है।
विज्ञापन


खन्ना ने बताया कि उन्होंने महिला अधिवक्ता को कहा था कि वह एसोसिएशन की अनुमति लें, लेकिन वह इस पर भी बिफर गई। इस पर खन्ना ने बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। खन्ना के अनुसार महिला अधिवक्ता को डोईवाला में चैंबर आवंटित है, लिहाजा वह वहां प्रैक्टिस कर सकती हैं। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य भी शामिल हुए। खन्ना के अनुसार उन्होंने जो बातें कही इस पर एसोसिएशन ने अपनी जुदा राय रखी। एसोसिएशन के रवैये के खिलाफ उन्होंने सचिव को अपना इस्तीफा थमा दिया है। शुरूआत में खन्ना का कहना था कि इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है, लेकिन देर शाम उन्होंने इस्तीफा मंजूर होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कोई विवाद नहीं था। न किसी ने इस्तीफा दिया है। यह मामला इतना बड़ा नहीं जितना बनाया जा रहा है।
- मनमोहन कंडवाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन

मैंने इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन किसी ने इस पर सहमति नहीं जताई। मुझे ठीक नहीं लगा तो मैंने इस्तीफा बार सचिव को थमा दिया। मुझे लग रहा है कि अब तो इस्तीफा मंजूर भी हो गया है।
- अरुण खन्ना, कार्यकारिणी सदस्य (थ्री प्लस)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed